नैनीताल में व्यापारियों द्वारा कोतवाली में धरना प्रदर्शन, पर्यटकों के बीच नैनीताल की छवि एक “प्रतिबंधित क्षेत्र”…..

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जिला मुख्यालय में आज नगर के समस्त व्यापारियों द्वारा कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया गया, व्यापारियों ने कहा कि पुलिस द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पुलिस रोज 11 बजे दुकानों को बंद करा रही है जिससे उनके व्यवसाय में घाटा हो रहा है उन्होंने कहा कि ऐसा कोई आर्डर नहीं है की दुकानों को 11 तक ही खोला जाए जबकि उनके पास शासन का पत्र है जिसमें पर्यटक स्थलों में दुकान को बन्द की कोई समय सीमा नही है, व्यापारियों ने कहा कि 11 बजे बाद दुकान बंद होने से व्यापारियों को परेशानी हो रही है साथ में यहां आने वाले सैलानियों को भी काफी दिक्कते हो रही है उन्होंने कहा मंगलवार को भी व्यापारियों द्वारा कोतवाली में प्रदर्शन किया जाएगा ,व्यापारियों को पुलिस द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की इसी तरह मनमानी जारी रहेगी तो बाजार बंद भी करने में व्यापारी पीछे नहीं हटेंगे ,इस प्रकार की पाबंदी से पर्यटकों के बीच नैनीताल की छवि एक “प्रतिबंधित क्षेत्र” जैसी बन रही है, जिससे भविष्य में पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो सकता है।समस्त व्यापारी समुदाय द्वारा विश्वास दिलाया गया कि दुकानों के संचालन के दौरान शांति व्यवस्था और स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा।
व्यापारी सदेव प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने को तैयार हैं,जनहित और नैनीताल के पर्यटन भविष्य को देखते हुए, रात्रि 11:00 बजे के बाद भी खान-पान की दुकानों को उचित समय तक सुचारू रूप से चलने की अनुमति प्रदान करे।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव की तकनीकी तैयारियां शुरू, कुमाऊं मंडल में अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण।

इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, रईस खान, रुचिर शाह, अतुल शाह, भारती, सोनू बिष्ट, सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद थे l

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय में की जनसुनवाई, वीज़ा धोखाधड़ी और सड़क दुर्घटना जैसे गंभीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही।
Ad Ad Ad