बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग की घटना पर हुई त्वरित कार्यवाही, 06 आरोपी गिरफ्तार।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान, ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, सशस्त्र विद्रोह किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह पुत्र श्री मोहन सिंह निवासी छड़ा खैरना, थाना भवाली, जिला नैनीताल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चार विकासखंडों में पंचायत चुनाव का आगाज़, 312 बूथों पर मतदान शुरू,प्रथम चरण शांतिपूर्ण, मतदाता उत्साहित।

इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में विवेचना के दौरान, नामजद 06 अभियुक्तों को हस्वाकायदा गिरफ्तार,और वाहन सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  15वीं पुण्यतिथि पर स्व. प्रताप भैय्या को भावपूर्ण श्रद्धांजलि,विशिष्ट कार्यो के लिए किया सम्मानित।

गिरफ्तारी टीम थाना बेतालघाट मे शामिल:

    1 थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद
    2 हेड कां. विनोद सिंह
    3 हेड कां. नवीन पांडे
    4 कां. दीपक सामंत
    5 कां. दीपक सिंह
    6 एच.जी. कपिल बुधोड़ी

    यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का होगा संयुक्त सुरक्षा ऑडिट,आपदा प्रबंधन समेत 19 बिंदुओं पर होगी जांच।
    ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad