प्लेसमेंट फेलिसिटेशन सेरेमनी 2025:- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास।।

खबर शेयर करें

भीमताल/नैनीताल:- भविष्य निर्माण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैम्पस में प्लेसमेंट फेलिसिटेशन सेरेमनी 2025 का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित यह समारोह छात्रों की अद्वितीय उपलब्धियों का उत्सव बना।

इस अवसर पर बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में शानदार पैकेज प्राप्त कर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया। सान्या पांडे, मुकेश नेगी और पारुल सिंह ने अमेज़न में ₹47.88 लाख प्रति वर्ष का असाधारण पैकेज हासिल किया। वहीं करण मटियाली और मयंक जोशी को वीज़ा में ₹32.88 लाख प्रति वर्ष का पैकेज मिला।

यह भी पढ़ें 👉  27 मई से श्री नयना देवी मंदिर में 9 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, कपिल देव महाराज करेंगे व्यास पीठ से कथा वाचन।

इसके अतिरिक्त कंचन भट्ट का चयन नेशनल ऑस्ट्रेलियन बैंक, एमबीए के छात्रा निकीता पनेरु का बैंक ऑफ न्यूयॉर्क मेलॉन और रिया पाल, दीक्षा बरगली, नीरज कोश्यारी तथा नितीश कुमार मंडल का इन्फोसिस में हुआ।

प्रियांसी उपाध्याय, प्रिया डानू, राहुल आर्य, तनय बिष्ट, प्रांजलि जोशी, दीपक खाती, रीता और धीरेज सिंह ने कोडिंग स्किल्स के बल पर चयनित होकर कोडिंग निंजाज के तहत शानदार स्थान प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, फागोत्सव के सभी कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया जाएंगे।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें छात्रों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर, फैकल्टी सदस्यों और अभिभावकों की उपस्थिति में चयनित छात्रों को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया गया। इस दौरान लगभग ₹5 लाख तक के नकद पुरस्कार छात्रों को वितरित किए गए, जो उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्टता का सम्मान था। साथ ही, केक कटिंग से उत्सव की शुरुआत की गई।

भीमताल कैम्पस के डायरेक्टर ने अपने भावपूर्ण संबोधन में कहा, “ये सफर की शुरुआत है।” उन्होंने छात्रों को अपने माता-पिता के त्याग को सदैव याद रखने, संस्थान से मिले मूल्यों को जीवन में अपनाने और भारत की संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  पुण्यतिथि:- प्रदर्शन कला के मर्मज्ञ बहुआयामी व्यक्तित्व रमेश चंद्र जोशी जी की ३० वीं पुण्यतिथि पर "परम्परा" ने किया याद।

छात्रों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए और विश्वविद्यालय को उनके सपनों को साकार करने के लिए धन्यवाद दिया।

यह समारोह न केवल विद्यार्थियों की सफलता का उत्सव था, बल्कि यह भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और उम्मीद का प्रतीक भी बना।

Ad Ad