नैनीताल:- श्री रामसेवक सभा,मल्लीताल द्वारा 30वें फागोत्सव के अंतर्गत स्व. ले.अंशुमान नयाल जी की स्मृति में श्री राम सेवक सभा नैनीताल के बाल कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण के विहंगम नृत्य नाटिका का मंचन किया गया,जिसमें फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही । शाम के समय श्री राम सेवक सभा नैनीताल प्रांगण में बैठकी होली का भी आयोजन किया गया। बाल कलाकारो ने होली समूह गान ,गणेश वंदना ,रंग की होली , ओरे पिया आज रंग है नया ,राधे राधे ,ऊ मुरली जोर से बजा रे नंदलाल , राधा कृष्ण की फूल की होली प्रस्तुत कर होली में सबको मंत्र मुग्ध किया । 60 किलो पुष्प की वर्षा की गई । पूरा नैनीताल रंगों एवं फूलों के साथ राधे राधे हो गया।आराधना कोहली तथा दिया ने इन बाल कलाकारों के कार्यक्रम का निर्देशन किया । बाल कलाकारों ने आज ब्रिज में होली रे राशियां ,अबीर उड़ता गुलाल उड़ता ,होली खेले रघुवीरा अवध में ,उड़ी गोचे अबीर गुलाल , ध्यान धरो रे मन में शिव शंकर का ध्यान ,तेरी आंखों में डाली गुलाल राशियां ना माने रे ,कृष्ण के हाथ कनक पिचकारी राम के हाथ कनक पिचकारी प्रस्तुत कर होली का रंग में भिगोया ।
कार्यक्रम के पश्चात एमडी कु.म.वि.निगम नैनीताल श्री विनीत तोमर, पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल,पूर्व डीएसए महासचिव श्री सुदर्शन साह , आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस विमेन कलेक्टिव नैनीताल के श्रीमती रेशमा टंडन,श्रीमती पूजा शाही, बीना ,शिवानी , किरण ने सभी बाल कलाकारो को पुरस्कृत किया । कार्यक्रम का सफल संचालन डा. श्री ललित तिवारी व श्री मुकेश जोशी ने संयुक्त रूप से किया ।
इस कार्यक्रम अध्यक्ष श्री राम सेवक सभा मनोज लाल साह,महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी,उपाध्यक्ष अशोक शाह,पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह,राम सेवक सभा के सदस्य मोहित लाल साह,देवेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, डा.मोहित सनवाल,कमलेश ढौंडियाल,कैलाश बोरा आशु,गिरीश भट्ट,मिथिलेश पांडे,गिरीश जोशी मक्खन,हीरा सिंह रावत, भुवन सिंह बिष्ट,आनंद सिंह बिष्ट,गोविंद सिंह,उपसचिव राजेंद्र सिंह बिष्ट,कोषाध्यक्ष बिमल साह, आलोक चौधरी, कु.वि.वि. कार्य परिषद के सदस्य अरविंद सिंह पडियार,इदरीस मलिक ,गिरीश भट्ट ,हीरा रावत आदि लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम में डॉ जंतवाल , विनीत तोमर ,आर्ट ऑफ लिविंग की टीम ,सुदर्शन साह तथा इदरीश मलिक को राधा कृष्ण का प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया ।



