नशे में हुड़दंग और गाड़ियों की रेस कर जश्न मनाया ,नये साल में खुद को हवालात में पाया।

LekhaniNews
खबर शेयर करें

नैनीताल/कालाढूंगी:श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में नववर्ष के जश्न की आड़ में हुड़दंग मचाने वाले/यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवम शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध लगातार चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।
निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष कालाढूंगी श्री पंकज जोशी के नेतृत्व में चैकिंग अभियान के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि नैनीताल रोड पर कुछ व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नैनीताल रोड कालाढुंगी जाकर देखा तो 02 कार में सवार 11 युवक जो कि शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे व आपस मे कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर अपने-अपने वाहनों की रेस कर रहे थे।
जिन्हें गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को थाने लाकर सीज कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई ।।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर में इंडोर फायरिंग रेंज का लोकार्पण, एन सी सी कैडेट्स को मिलेगा प्रशिक्षण में लाभ।।

पुलिस टीम में शामिल-
1-उ0नि0 नीशू गौतम
2-अ0उ0नि0 तनवीर आलम
3-हे0का0 राजाराम
4-कानि0 अखिलेश तिवारी
5-कानि0 मनोज द्विवेदी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad