साधारण परिवार की असाधारण बेटी:- कोमल गोस्वामी ने कर दिखाया कमाल, बिना कोचिंग एमबीबीएस में चयन।

खबर शेयर करें

रिपोर्ट:- नेहा जोशी, लेखनी न्यूज नेटवर्क।

रानीखेत:- कहते हैं, सपने वही सच होते हैं जिनके लिए दिन-रात मेहनत की जाए। इसका जीता-जागता उदाहरण हैं राजकीय इण्टर कॉलेज कुनेलाखेत की मेधावी छात्रा कोमल गोस्वामी, जिन्होंने अपनी लगन और आत्मविश्वास के बल पर बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS )में प्रवेश पाकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

ग्राम गाड़ी के एक साधारण परिवार की बेटी कोमल ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग और अतिरिक्त सहायता के हासिल की। उन्होंने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET ) में 720 में से 516 अंक अर्जित कर ऑल इंडिया रैंक 35689 पाई और गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार में चयनित हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने होटल एसोसिएशन, नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ नगर की जुड़ी समस्याओं और उनके संभावित समाधानों पर विस्तृत चर्चा की।

कोमल के पिता ईश्वर गिरी उपनल के माध्यम से चौबटिया गार्डन में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। परिवार की साधारण पृष्ठभूमि के बावजूद उनकी मेहनत और समर्पण ने साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी कभी बाधा नहीं बनती, अगर हौसले बुलंद हों।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट पुलिस ने स्कूली छात्राओं को महिला अपराध एवं साइबर सुरक्षा के बारे में किया जागरूक, साईबर फ़्रॉड हो जाने पर तत्काल 1930 पर करे शिकायत।

विद्यालय परिवार ने कोमल को अत्यंत मृदुभाषी, अनुशासित और सम्मानप्रिय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह वही कोमल हैं, जिन्होंने 2022 की हाईस्कूल परीक्षा में बोर्ड मेरिट में 25वाँ स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा पहले ही मनवा दिया था।

👉 कोमल की यह यात्रा उन सभी युवाओं के लिए संदेश है जो मानते हैं कि बिना कोचिंग और बड़े साधनों के सपने पूरे नहीं हो सकते। उन्होंने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और माता-पिता का आशीर्वाद ही असली सफलता की कुंजी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव की मतगणना को लेकर जिलाधिकारी ने की पत्रकार वार्ता।

आज कोमल न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा श्रोत बन गई हैं। उनकी उपलब्धि युवाओं को यह सिखाती है कि “अगर सपना बड़ा है तो राहें खुद बन जाती हैं।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad