नैनीताल में श्री राम सेवक सभा के प्रांगण में होली एकल गायन कार्यक्रम आयोजित, होली गायन के प्रतिभागियों को किया सम्मानित।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- आज श्री रामसेवक सभा,मल्लीताल नैनीताल द्वारा 30वें फागोत्सव के अंतर्गत आज स्व. चंद्रशेखर साह जी की स्मृति में श्री राम सेवक सभा नैनीताल के प्रांगण में होली एकल गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बाल कलाकारों के साथ-साथ सभी होली गायन के गीतकारों ने होली एकल गायन की विहंगम और सुंदर गायन प्रस्तुतियां पेश करी।
कार्यक्रम के पश्चात श्रीमती अमिता साह जी व राम सेवक सभा के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा होली गायन में प्रतिभाग करने वाले बाल कलाकारो एवं गायन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन डा. श्री ललित तिवारी जी व श्री मुकेश जोशी जी ने संयुक्त रूप से किया । गायन कार्यक्रम में बाल कलाकार भूमि बुधलाकोटी,लावण्या साह,ऋषभ रैकवाल, दिव्या आर्या, ऋचा सनवाल,पूजा आर्या,मोनिका आर्या,अवर्णिका जोशी,भूमिका गोस्वामी, क्रियांबिका सिंह तोमर,गौरांग पांडे,मृत्युंजय भट्ट,दिशानी कार्की,सार्थक पांडे,मनीष भट्ट,वेदांत लोहनी,सहित श्रीमती मंजू रौतेला,श्रीमती दीपा चौधरी,श्रीमती दीपा जोशी,ज्योति शाक्य,नेहा आर्या,श्रीमती कीर्ति देवी,श्री कैलाश जोशी,श्री सतीश पांडे,श्री अजय कुमार,श्री संजय कुमार,श्री जतिन कुमार,श्री रक्षित साह आदि ने प्रतिभाग किया।
आज होलियारों ने विहंगम होली गायन की प्रस्तुतियां पेश करी,जिसमें अबीर लगाऊं मैं तेरे, मोरे कान्हा आए जो पलट के, मोपे रंग ना डालो गिरधारी, नदी यमुना के तीर, बृज मंडल देश दिखो रंग मंडल,रसिया ना माने अंखियों में डाले रंग,आज रंग डाली दियो अलबेलीन मे,सकल बृज धूम मची है, बुरांशी को फूलों को कुमकुम मारो, मोपे रंग ना डारो पंछी के, हां-हां मोहन गिरधारी,आयो नवल बसंत,दिगंबर खेले मसाने में होली, बृज में रच रही होली आज,कान्हा जी खेले फाग,सकल बृज में सजी होली-कैसे खेले श्याम होली,अँखियन परत गुलाल,सब साथी खेले अपने पिया संग,अबीर-गुलाल के थाल भरे है,तुम कहां से खेलो होली,केसर बलम मंगवा दो रंग-वरना मैं तुझसे ना बोलूंगी आदि होलियो का गायन किया,कार्यक्रम में वृंदावन डांस और म्यूजिक एकेडमी के बाल कलाकारों द्वारा मनमोहक होलिया प्रस्तुत करी।
इस कार्यक्रम अध्यक्ष श्री राम सेवक सभा मनोज लाल साह,महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी,उपाध्यक्ष अशोक शाह,पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू,राम सेवक सभा के सदस्य मोहित लाल साह,देवेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, डा.मोहित सनवाल,कमलेश ढौंडियाल,कैलाश बोरा आशु,हरीश सिंह राणा,गिरीश भट्ट,मिथिलेश पांडे,गिरीश जोशी मक्खन,हीरा सिंह रावत,भुवन सिंह बिष्ट,मिथिलेश पांडे,आनंद सिंह बिष्ट,गोविंद सिंह,उपसचिव राजेंद्र सिंह बिष्ट,कोषाध्यक्ष बिमल साह, इदरीस मलिक आदि लोग उपस्थित रहे ।
श्री रामसेवक सभा में फागोत्सव में कल दिनांक 02 मार्च 2026 को श्री राम सेवक सभा नैनीताल के द्वारा दोपहर 1 बजे से होली जुलूस का आयोजन किया जाएगा,जिसमें अबीर-गुलाल से होली खेली जाएगी तथा होली गायन किया जाएगा।
श्री राम सेवक सभा प्रांगण में 4 मार्च तक फागोत्सव के अंतर्गत निरंतर कार्यक्रम चलते रहेगे..

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में राज्य स्तरीय वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का आयोजन, उत्तराखंड के सांस्कृतिक विरासत की उत्कृष्ट प्रस्तुति।
Ad Ad Ad