एच.एन.पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन इंडिपेंडेंस डे कप फुट बॉल टूर्नामेंट, फाइनल मुकाबला भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ‘ए’ तथा सनवाल स्कूल के मध्य खेला जाएगा।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-सी.आर.एस.टी. ओल्ड बॉइज एसोसिएशन द्वारा आयोजित तथा दी नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित एच एन पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन इंडिपेंडेंस डे कप फुट बॉल टूर्नामेंट में आज दूसरा सेमी फाइनल सेंट जोसेफ कॉलेज तथा सनवाल स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें मध्यांतर तक से आगे रही । मध्यांतर के बाद सेंट जोसेफ ने एक गोल किया तथा अंतिम स्कोर 2=1 रहा तथा सनवाल स्कूल ने फाइनल में अपना स्थान सुनिश्त किया । अब फाइनल मुकाबला भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ए तथा सनवाल स्कूल के मध्य 15 अगस्त 2025 को 5 बजे से खेला जाएगा । 14 अगस्त को सेंट जोसेफ तथा लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के मध्य तृतीय स्थान के लिए मुकाबला होगा ।आज के मैच के रेफरी प्रेम बिष्ट , बृजेश ,चारु बिष्ट रहे । आज के मैच में एसडी एम नैनीताल नवाजिश खलिक पहुंचे तथा सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट:-अपर जिलाधिकारी ने ली बैठक,नदी-नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त, आपदा से निपटने की रणनीति तैयार ।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad