नैनीताल:- कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के तीन विद्यार्थियों ने यूजीसी सी.एस.आई. आर नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है । दीपशिखा ओली ,पूजा गुप्ता ,नितेश मुरूतोलिया ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है । शोध छात्रा दीपशिखा ने नेट जे.आर.एफ. की परीक्षा उत्तीर्ण की एवं वो वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रॉo अनिल बिष्ट के निर्देशन में शोध कर रही है पूजा गुप्ता ने तथा नितेश ने वनस्पति विज्ञान विज्ञान से एम. एससी उत्तीर्ण की तथा नेट एल एस में सफलता हासिल की।विद्यार्थियों की सफलता पर विभागाध्यक्ष तथा कूटा अध्यक्ष प्रॉo ललित तिवारी ,प्रॉo नीलू ,डॉ दीपक ,डॉ युगल जोशी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती , प्रॉo अनिल बिष्ट ,प्रॉo दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ एस एस सामंत ,डॉ जी सी जोशी , डॉ सुषमा टम्टा ,डॉ रितेश साह ,ज्योति कांडपाल ,डॉ मीणा पांडे ने बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी है ।




