‘चरैवेति-चरैवेति’:बी.डी.जोशी की जीवन यात्रा और कौसानी के पर्यटन विकास को शब्द देती पुस्तक, संघर्ष से सफलता तक का सफर।

खबर शेयर करें

कौसानी/बागेश्वर:- कौसानी को पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने का सपना और वर्षों के अनुभवो को शब्दों में पिरोती एवं बी.डी. जोशी के जीवन-संघर्ष और ऐतिहासिक योगदान पर आधारित पुस्तक ‘चरैवेति चरैवेति’ का भव्य विमोचन राज्य के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चम्पावत में किया गया।

चम्पावत स्थित नवनिर्मित सर्किट हाउस के उद्घाटन समारोह एवं जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ‘चरैवेति चरैवेति‘ पुस्तक का गरिमामय विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। ‘चरैवेति चरैवेति’ का मूल संदेश निरंतर आगे बढ़ते रहने का है।

यह भी पढ़ें 👉  पुण्यतिथि:- प्रदर्शन कला के मर्मज्ञ बहुआयामी व्यक्तित्व रमेश चंद्र जोशी जी की ३० वीं पुण्यतिथि पर "परम्परा" ने किया याद।

बी.डी. जोशी का यह अनुभव बताता है कि पर्यटन जैसे क्षेत्र में सफलता के लिए केवल निवेश ही नहीं, बल्कि धैर्य, स्थानीय संभावनाओं की पहचान और विपरीत परिस्थितियों में भी प्रयास जारी रखना जरूरी है। उनका सफर कौसानी में पर्यटन व्यवसाय के शुरुआती दौर और उसके विकास की चुनौतियों को समझने का एक महत्वपूर्ण अनुभव प्रस्तुत करता है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नाट्यकम-2026’:ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में भारतीय ज्ञान परंपरा को मंच पर किया जीवंत,नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत और समकालीन सामाजिक विषयों को किया प्रस्तुत।

संघर्ष, मेहनत और निरंतर आगे बढ़ने के संकल्प की कहानी है बी.डी. जोशी की पुस्तक ‘चरैवेति चरैवेति’। इस पुस्तक में उन्होंने नैनीताल से कौसानी तक अपने व्यावसायिक सफर, पर्यटन क्षेत्र में आए उतार-चढ़ाव और कौसानी में होटल व्यवसाय स्थापित करने के दौरान सामने आई चुनौतियों का अनुभव साझा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं से अपील, रूट अपडेट के लिए जारी किए नंबर।

‘चरैवेति चरैवेति’ का संदेश है कि जीवन में आने वाली चुनौतियों के बावजूद निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। बी.डी. जोशी के संघर्ष और कौसानी के पर्यटन विकास से जुड़े अनुभवों के संदर्भ में यह विचार स्थानीय युवाओं, उद्यमियों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायक हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad