कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण, केंद्र में आधुनिक सुविधाओं होंगी उपलब्ध।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी में राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र के निर्माणाधीन नए भवन का बुधवार को निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  नव सांस्कृतिक सत्संग समिति रामलीला मैदान में 'जल जीवन 'पर बच्चों को जानकारी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिये।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंचे पुराने भवन के स्थान पर नया भवन बनाने के लिए 8 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस केंद्र में आधुनिक सुविधाओं जैसे प्रशिक्षण कक्ष, योग कक्ष, मनोरंजन कक्ष और परामर्श कक्ष जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  इग्नू ने नर्स प्रबंधकों के लिए प्रमाण-पत्र कार्यक्रम शुरू किया, नए प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट और अन्य अधिकारी-कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार जी.आई.सी में गांधी-शास्त्री जयंती पर विशेष आयोजन,चार दशकों से लोक संस्कृति के संवाहक बृजमोहन जोशी सम्मानित।
Ad Ad Ad Ad Ad