नैनीताल के एकेश तिवारी ने विश्व चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, 17 राष्ट्रों के प्रतियोगियों ने किया प्रतिभाग।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के प्रतिभावान धावक एवं प्रतिष्ठित युवा उद्यमी एकेश तिवारी ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आईएयू-डब्लूएमए(AU-WMA) 50 किलोमीटर विश्व चैंपियनशिप में 35-39 वर्ष आयु वर्ग में दूसरा स्थान हासिल करके,नैनीताल नगर के साथ-साथ उत्तराखंड का भी मान बढ़ाया है। नई दिल्ली में संपन्न इस विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुल 17 राष्ट्रों के प्रतियोगियों ने भाग लिया।आईएयू-डब्लूएमए (IAU-WMA) के इस पांचवें संस्करण में एलीट, विश्व मास्टर्स तथा ओपन श्रेणियों की 50 किलोमीटर दौड़ का आयोजन 14 मार्च 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ हुआ था। एकेश तिवारी अपनी दौड़ क्षमता के बल पर नैनीताल के समस्त युवा वर्ग को शारीरिक स्वास्थ्य एवं फिटनेस के महत्व के प्रति प्रेरित करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तल्लीताल क्षेत्र में मोबाइल छीनने के प्रयास में त्वरित अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी
Ad Ad Ad