प्राणी उद्यान कर्मचारी संघ, नैनीताल की बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी से मिलेगा शिष्टमंडल।

LekhaniNews
खबर शेयर करें

नैनीताल : मंगलवार 28 जनवरी को प्राणी उद्यान कर्मचारी संघ, नैनीताल सम्बध्द भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड शाखा के कर्मचारियों द्वारा एक बैठक आहूत की गई।

बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र खंकरियाल द्वारा की गई, उन्होंने कहा की कर्मचारियों की समस्याओं को विभाग के समक्ष रखा गया,और बताया की विगत 2 सालों से कर्मचारियों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है, जिसका कर्मचारियों में आक्रोश है,

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण, मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय पर सख्त कार्यवाही।

प्राणी उद्यान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने कहा की इस विषय पर प्राणी उद्यान के सोसाइटी अध्यक्ष प्रमुख वन सचिव उत्तराखंड से जल्द वार्ता करेंगे, बैठक में कर्मचारियों ने कहा की यदि वार्ता से कोई समाधान नहीं निकला तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लोकसभा सांसद, द्वारा विद्यालय के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

प्राणी उद्यान कर्मचारी संघ के संरक्षक श्री रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय मजदूर संघ नैनीताल का शिष्ट मंडल जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दो दिवसीय जनसुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, जांच आयोग की जनसुनवाई में छात्रों व नागरिकों ने रखे सुझाव।

बैठक में श्री मदन सिंह गैडा (जिला मंत्री),श्री वीरेन्द्र खंकरियाल(प्रदेश उपाध्यक्ष)एवं प्राणी उद्यान कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad