प्राणी उद्यान कर्मचारी संघ, नैनीताल की बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी से मिलेगा शिष्टमंडल।

LekhaniNews
खबर शेयर करें

नैनीताल : मंगलवार 28 जनवरी को प्राणी उद्यान कर्मचारी संघ, नैनीताल सम्बध्द भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड शाखा के कर्मचारियों द्वारा एक बैठक आहूत की गई।

बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र खंकरियाल द्वारा की गई, उन्होंने कहा की कर्मचारियों की समस्याओं को विभाग के समक्ष रखा गया,और बताया की विगत 2 सालों से कर्मचारियों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है, जिसका कर्मचारियों में आक्रोश है,

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में शिक्षाविद् प्रोo एच.सी.वर्मा का लोकप्रिय व्याख्यान, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग।

प्राणी उद्यान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने कहा की इस विषय पर प्राणी उद्यान के सोसाइटी अध्यक्ष प्रमुख वन सचिव उत्तराखंड से जल्द वार्ता करेंगे, बैठक में कर्मचारियों ने कहा की यदि वार्ता से कोई समाधान नहीं निकला तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका,नैनीताल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के साथ विधिक साक्षरता जगरूकता शिविर, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल करना एक कानूनी दायित्व।

प्राणी उद्यान कर्मचारी संघ के संरक्षक श्री रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय मजदूर संघ नैनीताल का शिष्ट मंडल जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देगा।

यह भी पढ़ें 👉  'पर्यावरण संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए वैश्विक स्तर पर जागरूकता तथा प्रत्येक मानव की भागीदारी आवश्यक है':-डॉ ललित तिवारी।

बैठक में श्री मदन सिंह गैडा (जिला मंत्री),श्री वीरेन्द्र खंकरियाल(प्रदेश उपाध्यक्ष)एवं प्राणी उद्यान कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad