नैनीझील में पंतनगर विवि द्वारा पारिस्थितिकी तंत्र के लिए चलाया अभियान, निष्प्रयोज्य मछलियों को झील से निकाला जाएगा।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- सरोवर नगरी में झील के संरक्षण के चलते पंतनगर विवि की ओर से चलाए जाने वाले अभियान के तहत छह मार्च से नैनीझील के पारिस्थितिकी तंत्र के लिए निष्प्रयोज्य मछलियों को झील से निकाला जाएगा। पिछले साल बरसात के दौरान स्थानीय लोगो द्वारा यहां मांगुर मछली देखे जाने की बात सामने आई थी। यह प्रजाति निजी स्वभाव के तहत वह अन्य मछलियों को खा जाती है। बिगहेड, गंबूसिया आदि मछलियां भी झील के लिए ठीक नहीं है। समय-समय पर पंतनगर विवि की ओर से इन्हें निकालने के लिए अभियान चलाया जाता है। पंतनगर विवि के मत्स्य विशेषज्ञ डाॅ.आशुतोष मिश्रा ने बताया कि छह मार्च से झील के लिए घातक मांगुर, बिग हैड, बड़ी हो चुकी कामन कार्प आदि मछलियों को निकाला जाएगा। ग्लोबल एक्वा के प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद सिंह कोरंगा ने बताया कि इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'भूप या भविष्य',पहाड़ों से पलायन की व्यथा को दर्शाते नाटक का मंचन।
Ad Ad Ad