नैनीताल में युवक ने की आत्महत्या, अज्ञात कारणों के चलते पुलिस जांच में जुटी।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नैनीताल स्नो व्यू वार्ड के ब्रेसाइड निवासी हेमंत
कुमार उर्फ हेमू ने देर रात अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों द्वारा हेमू को फंदे में लटका देख पुलिस को सूचना दी गई, हेमू को आनन फानन में हॉस्पिटल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मौके पर पहुँची नैनीताल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल ब्रेसाइड निवासी हेमू
दैनिक मज़दूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। देर शाम बाजार से सामान लेकर अपने घर पहुँचा और अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर ही फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।