उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को किया पत्र प्रेषित, परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की मांग।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस वर्ष की वार्षिक ग्रह परीक्षा कार्यक्रम में 20 मार्च को पढ़ रहे अंग्रेजी विषय की परीक्षा में बदलाव की मांग की है।
संगठन का कहना है क्योंकि दिनांक 19 , 21 एवं 22 को विभागीय अवकाश घोषित है ऐसे में यदि एक दिन 20 मार्च की परीक्षा को आगे शिफ्ट कर दिया जाता है तो घर से अत्यंत दूरी पर कार्यरत दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य कर रहे शिक्षकों को चार दिन का अवकाश का लाभ मिल सकेगा।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की विभागीय अवकाश तालिका में दिनांक 19 मार्च को चेटीचंद एवं 21 मार्च को ईद उल फितर जबकि 23 मार्च को रविवार का साप्ताहिक अवकाश पढ़ रहा है ऐसे में यदि 20 मार्च की परीक्षा आगे निर्धारित कर दी जाती है तो 4 दिन का अविरल अवकाश बन रहा है।
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी मनोज तिवारी द्वारा इस आशय का पत्र महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा निदेशालय को भेजकर तिथि परिवर्तित करने की मांग की है।
उन्होंने बताया की इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक श्रीमती कंचन देवराणी एवं अपर निदेशक नागेंद्र बर्थवाल से दूरभाष पर वार्ता भी हुई है जिस पर दोनों ही अधिकारियों द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड और कुमाऊँ विश्वविद्यालय को मिला राष्ट्रीय गौरव, आरडीसी-2026 में 5 यूके नेवल एनसीसी के कैडेट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन।
Ad Ad Ad