बागेश्वर:- माँ भद्रकाली मंदिर समिति के वार्षिक चुनाव रविवार को निर्वतमान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। इस चुनावी प्रक्रिया की सबसे खास बात यह रही कि पूरी कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया।
नई कार्यकारिणी का गठन समिति के सदस्यों ने आपसी सहमति से केवलानंद पांडेय को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गईं:
- अध्यक्ष: केवलानंद पांडेय
- सचिव: दरपान सिंह गैड़ा
- कोषाध्यक्ष: राजेन्द्र सिंह गैड़ा
- उपाध्यक्ष: मंदिर के पुजारीजनों में सम्मिलित नीरज जोशी एवं नदांबल्लभ जोशी
कार्यकारिणी सदस्य समिति के सक्रिय संचालन के लिए सदस्यों के रूप में प्रदीप जोशी, नारायण सिंह धामी, घनश्याम भंडारी, सोहन भंडारी, विनोद कुमार और मनोज राठौर को चुना गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं उपस्थिति चुनाव कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज डसीला द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मंदिर की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान संरक्षक योगेश पंत, सुरेश रावत, महेश राठौर, गिरीश जोशी, हरीश डसीला, सुनील रावत, नरेंद्र राठौर एवं मनोज राठौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
निवर्तमान अध्यक्ष और नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समस्त उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त किया। अंत में मां भद्रकाली से सभी के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की गई।



