रामनगर के उत्कर्ष बने असिस्टेंट कमांडेंट,प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त की।

खबर शेयर करें


रामनगर/नैनीताल:- रामनगर के पीरुवदरा निवासी मनोज तिवारी के बड़े पुत्र का चयन संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा जारी परिणाम की सूची में जनरल कैटेगरी में उत्कर्ष ने देशभर में 207 रैंक प्राप्त की है।
उत्कर्ष ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा काशीपुर से प्राप्त करने के बाद गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय पंतनगर से इंजीनियरिंग की परीक्षा उत्तीर्ण की थी,। उत्कर्ष के पिता मनोज तिवारी शिक्षक संगठन के पदाधिकारी हैं।
उत्कर्ष ने अपने प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त की है।
उत्कर्ष को मिलने वाली सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दो दिवसीय "फूड फेस्टिवल" का समापन,पर्यटकों ने चखे पहाड़ी व्यंजनों के स्वाद।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad