भीमताल में समाजसेवी के प्रयासों को मिली सफलता, 3 ब्लॉक में जनता के लिए श्रम विभाग संबंधित कार्यो हेतु सेंटर खुले।

खबर शेयर करें

भीमताल:- सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी की लगातार एक वर्ष की पहल अब रंग लाती नजर आ रही है। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्लॉकों भीमताल, रामगढ़, धारी और ओखलकांडा की जनता को अपने ही ब्लॉक में श्रम विभाग से संबंधित कार्यों की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उन्होंने पिछले एक साल से सीएम हेल्पलाइन पर लगातार शिकायतें और मांग दर्ज कराई।
पूरन बृजवासी का उद्देश्य क्षेत्रीय जनता को श्रम विभाग से संबंधित कार्यों के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। उनकी इस मांग के क्रम में विधानसभा क्षेत्र के तीन ब्लॉकों में श्रम विभाग से संबंधित कार्यों के लिए सेंटर खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही विभागीय सुविधाएं मिलने का रास्ता साफ हो सकेगा।
वहीं, चौथे ब्लॉक में भी सेंटर खोलने के लिए प्रस्ताव स्वीकृति हेतु भेजा गया है। इससे क्षेत्र के श्रमिकों और आम जनता को श्रम विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।
सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने इस पहल को क्षेत्रीय जनता की सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि शेष ब्लॉक में भी जल्द सेंटर खोलने की स्वीकृति मिलेगी, ताकि भीमताल विधानसभा के चारों ब्लॉकों के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक ने किया उत्तराखंड बोर्ड टॉपर्स का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्थन का हाथ भी बढ़ाया।

पूरन बृजवासी की शिकायत संख्या CMHL-092025-6-842928 पर कार्यवाही करते हुए –1. रामगढ़ – गोपाल कृष्ण जोशी, ब्लॉक के सामने (9720245351)
2. धारी – राजेश बिष्ट (9557206085) व भारत सिंह गंगोला (9411540885)
3. ओखलकांडा – श्रमिक सुविधा केंद्र, खनस्यू में सेंटर खोल दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव की तकनीकी तैयारियां शुरू, कुमाऊं मंडल में अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण।

भीमताल ब्लॉक के लिए विकासखंड कार्यालय के समीप हरीश सिंह, ब्लॉक रोड भीमताल-263136 (9759423898, राणा साइबर कैफे) को बोर्ड से संबंधित कार्य दिए जाने का प्रस्ताव अग्रेतर कार्यवाही हेतु देहरादून भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय पर डाक विभाग द्वारा स्मारक लिफ़ाफ़ा जारी, विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक योगदान को किया सम्मानित।

पूरन बृजवासी ने बताया कि, ‘लगातार विभागीय उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाए रखने से ये सफलता मिली है, जिससे भीमताल विधानसभा के चारों ब्लॉकों के हजारों निर्माण श्रमिकों को अब 50-60 किमी दूर हल्द्वानी नहीं जाना पड़ेगा’।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad