शिव पुराण ज्ञान यज्ञ:-बारह ज्योतिर्लिंगों की महिमा की दी जानकारी।

खबर शेयर करें

बृजमोहन जोशी।

हल्द्वानी:- श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर मल्ला हिम्मतपुर हल्द्वानी द्वारा आयोजित शिव पुराण ज्ञान यज्ञ के आज सप्तम दिवस पण्डित भुवन चंद्र त्रिपाठी ( व्यास) जी द्वारा मंगलाचरण शिव भजन के साथ कथा का शुभारंभ किया गया। जजमान हरीश पपने,भूवन चन्द पाठक,भूवन चन्द उपाध्याय,डा. कोठारी द्वारा पुस्तक पूजन, व्यास पूजन किया गया।यह पूजन आचार्य चन्द्र कान्त त्रिपाठी,कौस्तुभा नन्द त्रिपाठी,डा. निर्मल चन्द्र त्रिपाठी के सहयोग से किया गया।
आज की कथा का शुभारंभ व्यास भुवन चंद्र त्रिपाठी जी द्वारा बाहर ज्योतिर्लिंगों व बारह उप ज्योतिर्लिंगों की कथा तथा नदियों के किनारे शिवालयों, शिव लिंगों की विस्तृत जानकारी दी गयी। व्यास जी ने
मल्लीकार्जुन लिंग कि महिमा की कथा सुनाई। निति शास्त्र के विषय में विस्तार से जानकारी दी । इसके साथ ही भस्म की महिमा, रूद्राक्ष की महिमा व कौन-कौन भस्म व रूद्राक्ष लगा सकते है, कौन रूद्राक्ष धारण कर सकता है, रुद्राक्ष कितने प्रकार का होता है तथा व्रतो के महात्म्य के विषय में जानकारी दी। इसके साथ साथ हमारी लोक संस्कृति के महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जानकारी दी ।
भजन गायक जगदीश जोशी,वादक दीपक भट्ट द्वारा समय समय पर बहुत सुंदर सुंदर भजनों का गायन किया।
इस शिव पुराण ज्ञान यज्ञ कथा के आयोजन के अध्यक्ष भोला दत्त पलड़िया तथा इस संस्था के संस्थापक सदस्यों में जमुना दत्त पाठक तथा सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। कथा के विश्राम के उपरांत इस आयोजन के आयोजकों के द्वारा ८५ वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो को सम्मानित किया गया।
इसके बाद व्यास जी द्वारा शुभ आशीष के साथ प्रसाद वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि का विशेष:- शिवलिंग में मात्र जलाभिषेक करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।

देखे वीडियो:-

Ad