नैनीताल: उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट में एक और जज की नियुक्ति हो गई हैl राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि शहर के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है और उच्च न्यायालय हाई कोर्ट बार ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए आलोक मेहरा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैl उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम ने अक्टूबर 2023 में उनकी नियुक्ति की संस्तुति की थी, लेकिन मामला पिछले 15 महीनों से लंबित था। मंगलवार राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद अधिवक्ता आलोक मेहरा न्यायाधीश नियुक्त हो चुके हैंl नव नियुक्त न्यायाधीश आलोक मेहरा सिविल सर्विस संवैधानिक मामलों के जानकार हैl अधिवक्ता आलोक मेहरा का परिवार तल्लीताल नया बाजार में रहता है ,अधिवक्ता आलोक मेहरा मूल रूप से मेहरागांव, भीमताल के निवासी हैl नगर के अधिवक्ताओं और नगरवासियों में उत्साह का माहौल है , सभी नगरवासी बधाई और शुभकामनाएं दे रहे है।

