नैनीताल:- राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बाल विकास परियोजना हल्द्वानी ग्रामीण द्वारा डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ छवि कांडपाल उपस्थित रही तथा उनके साथ चिकित्सा विभाग से मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ ऊषा जंगपांगी, महिला हेल्पलाइन नैनीताल की हेड सब इंस्पेक्टर सुनीता कुंवर तथा नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी हिमानी मटियानी भी उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा समस्त अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा महिलाओं से संबंधित विषयों पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई तथा महिला सुरक्षा, महिला समानता , बाल विवाह ,मातृ स्वास्थ देखभाल, अवैतनिक श्रम विषयों पर अपने विचार भी रखे गए एवं सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया । इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों जैसे राजनीति, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा से आए हुए अतिथियों द्वारा बालिकाओं के साथ संवाद किया गया, जिस से समस्त बालिकाओं को हर कार्यक्षेत्र की जानकारी प्राप्त हुई एवं प्रश्नों के माध्यम से बालिकाओं ने अपनी बात भी साझा की। इसी के साथ जिला प्रोबेशन से ममता द्वारा बालिकाओं को चाइल्ड हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर से संगीता टाकुली द्वारा बाल विवाह रोकथाम के विषय में उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी, प्रधानाचार्य डी0ए0वी0 स्कूल अमित जोशी जी, सुपरवाईजर मीना गर्खाल ,मनीषा आर्या,प्रियंका आर्या उपस्थित रही।





