नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल की नई कार्यकारिणी गठित,मनोज ममगाई नगर उपाध्यक्ष और संजय कुमार नगर महामंत्री नियुक्त।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल की सहमति के उपरांत नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने आधिकारिक रूप से नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की है, जिसमें नगर के युवा एवं कर्मठ युवा नेता मनोज ममगाई को एहम जिम्मेदारी देते हुए नगर उपाध्यक्ष एवं संजय कुमार नगर महामंत्री पद पर नियुक्त किया है। ​नैनीताल में कांग्रेस संगठन को धरातल पर अधिक सशक्त, सक्रिय और जन-जन से जोड़ने के उद्देश्य से नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है।
​नगर कार्यकारिणी में अनुभवी एवं समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को तवज्जो देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, संगठन सचिव तथा मीडिया प्रभारी जैसे अहम पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल द्वारा हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर समस्त मीडिया प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad