हल्द्वानी में 35 दिन का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-बैंक ऑफ़ बड़ौदा-आरसेटी नैनीताल (हीरा कुंवर स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार, हल्द्वानी) में 18 से 50 वर्ष के युवाओ व युवतियों के लिए 35 दिनों की ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 अप्रैल से शुरु होने जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए 8 अप्रैल तक आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। पूरे जिले के लिए 35 सीटें निर्धारित है। यह आवासीय प्रशिक्षण पूर्णतः नि:शुल्क होगा जिसमे चाय, नास्ता, भोजन, यूनिफार्म व प्रशिक्षण सामग्री भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड/जॉब कार्ड, चार फोटो और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ संस्थान में आकर आवेदन कर सकते है। सफलतापूर्ण प्रशिक्षण के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, जिसके माध्यम से विभिन्न ऋण योजनाओ का लाभ लिया जा सकेगा। निम्न संपर्क नंबर – 05946 – 266095, 8477009546, 9756947425 पर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में डीएसटी सचिव का प्रेरणादायक संबोधन, भविष्य को आकार देने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण।

Ad Ad Ad