दुःखद:-डी.एस.बी.परिसर के वरिष्ठ कर्मचारी कैलाश बिष्ट का आकस्मिक निधन, ‘कूटा’ ने शोक संवेदना व्यक्त की।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने डी. एस.बी.परिसर के वरिष्ठ कर्मचारी कैलाश बिष्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है । उनका आज रानीबाग में अंतिम संस्कार किया गया। श्री बिष्ट के बच्चे एक पुत्र तथा पुत्री छोटे है।
कूटा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है । वर्तमान में कैलाश बिष्ट डी एस बी में कार्यरत थे तथा कुछ समय से बीमार थे । उनका आज रानीबाग में अंतिम संस्कार किया गया । निदेशक डॉ नीता बोरा शर्मा , डॉ रजनीश पांडे ,डॉ ज्योति जोशी , डी एस डब्लू प्रोफेसर संजय पंत ,कूटा अध्यक्ष डॉ ललित तिवारी , प्रॉक्टर डॉ हरीश बिष्ट , डॉ नीलू ,डॉ दीपक ,डॉ युगल जोशी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ शिवांगी ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ एस एस सामंत ,डॉ जी सी जोशी ,ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ने कैलाश बिष्ट को श्रद्धांजलि दी है ।