नैनीताल:- नगर में घरेलू गैस की आपूर्ति सुव्यवस्थित नहीं हो पर रही है, जिस पर गैस एजेंसी ने ऑनलाइन बुकिंग द्वारा डीएसी नम्बर से ही घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति का निर्णय लिया है।
विगत दिनो में घरेलू गैस सिलेंडर की डोर-टू-डोर वितरण की व्यवस्था प्रभावित हुई नगर में वितरण स्थलो पर लम्बी कतार देखने को मिली। जिला प्रशासन के डोर-टू-डोर सप्लाई के निर्देशों के बाद भी उपभोक्ताओं की लाइन बढ़ती जा रही थी जिस कारण वितरकों को वितरण में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।
पर्वत गैस सर्विस की प्रबंधक अंकिता पांडे ने बताया कि सोमवार से घरेलू गैस ऑनलाइन बुकिंग द्वारा डीएसी नम्बर से ही मिलेगी, नियमित वितरण स्थलो के स्थान पर उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर वितरण किया जायेगा,गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन के बाद फिर से गैस सिलेंडर बुक कर सकते है अर्थात शहरी क्षेत्रो में मे गैस बुकिंग प्रक्रिया की अनिवार्यता 25 दिन उपरान्त होगी। उन्होने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि संयम बनाए रखे जिला प्रशासन के निर्देशो के अनुरूप गैस सिलेंडर डोर-टू-डोर वितरित किए जाएंगे जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।


