‘नैनीताल समाचार’ द्वारा होली बैठक हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न,वरिष्ठ होलियार अजय कुमार ‘अज्जू’ को किया सम्मानित।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के प्रतिष्ठित समाचार पत्र ‘नैनीताल समाचार’ के पटांगण में होने वाली होली बैठक आज हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। इस होली बैठक का यह 37 वां साल था। इस अवसर पर वरिष्ठ होलियार अजय कुमार ‘अज्जू’ को सम्मानित किया गया। इससे पहले नैनीताल समाचार द्वारा 33 होलियार सम्मानित किए जा चुके हैं। बैठक में पंकज उप्रेती, प्रभात साह गंगोला, मनोज पांडे, रक्षित साह और कक्षा 7 में पढ़ने वाली अवर्णिका जोशी ने विभिन्न राग-रागनियों पर आधारित होलियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में धीरज उप्रेती, नवीन बेगाना, और अमन महाजन ने तबले में संगत दी। युगमंच द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रक्षिक्षित लगभग दो दर्जन छोटे बच्चों ने भी उपस्थित रसिक श्रोताओं का दिल जीत लिया।
इस कार्यक्रम में युगमंच के जहूर आलम, राजीव लोचन साह, हरीश पंत , प्रोफेसर के.बी. मेलकानी, सतीश जोशी, उमेश तिवारी, रेखा जोशी, डा० प्राची टम्टा, राजा साह, योगेश साह , नवीन चंद्र कफलटिया, संजीव भगत , प्रसिद्ध होली गायक हेम पांडे, राजीव त्रिपाठी, हरीश राणा , अनिल कुमार, मनोज कुमार, दया कृष्ण शर्मा, दिनेश उपाध्याय, प्रताप सिंह खाती, अरुण रौतेला, विनीता यशस्वी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बी.एड.प्रवेश प्रक्रिया 2025-27 की तिथियों में संशोधन एवं विस्तार:- कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की नई समय-सारिणी।

Ad Ad Ad