हल्द्वानी में 18 मार्च को ‘दी हिमालयन इम्पैक्ट ट्रस्ट’ द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- नगर में फतेहपुर क्षेत्र में आज ‘दी हिमालयन इम्पैक्ट ट्रस्ट ‘ द्वारा निःशुल्क निवारक स्वास्थ्य जांच (Preventive Health Check-up) आयोजित किया जा रहा है । जिसमें बीमारियों को उनके प्रारंभिक चरण में ही पहचानने और रोकने के लिए की जाने वाली नियमित जांच है, जो गंभीर जटिलताओं से बचाती है निःशुल्क प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप कैंप में बीमारियों के प्रति जागरूक कर रोकथाम के उपाय बताए जायेगे जो कि एक जनहितकारी पहल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, भराडी की शाखा नये भवन मे हुई स्थानांतरित।

ट्रस्ट की संयोजक श्रुति तिवारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रामड़ी अंसिंह, ब्लॉक हल्द्वानी में आज सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक स्वास्थ्य शिविर लुक्स टीवीएस, पीएसपी हास्पिटल (Lucas TVS, PSP Hospital) एवं ‘दी हिमालयन इम्पैक्ट ट्रस्ट’ (The Himalayan Impact Trust )के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित समुदाय को लाइफस्टाइल बीमारियों (जैसे शुगर, ब्लड प्रेशर आदि) के प्रति जागरूक करना एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व पोषण सहायता उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण, मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय पर सख्त कार्यवाही।

Ad Ad Ad