भीमताल:- पाण्डव कालीन सातताल से लगभग 3 किमी ऊपर वन खंडि आश्रम हिडिम्बा धाम में पानी की किल्लत का समाधान जल्द होगा। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी की लगातार कोशिशों के बाद जल संस्थान ने 173 लाख की डीपीआर गठित कर शासन को भेजी है, और शासन स्तर से ईएफसी की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है।
अधिशासी अभियंता गर्ब्याल ने बताया कि शीघ्र ही इस योजना की निविदा की कार्यवाही की जाएगी, जिससे हिडिम्बा धाम में पेयजल समस्या का समाधान होगा। यह योजना देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत होगी, जो सालभर यहां आते रहते हैं और धार्मिक कार्यक्रम, अनुष्ठान, पूजा पाठ करते हैं।
पूरन बृजवासी ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर विभाग, जिला प्रशासन, शासन के अधिकारियों के साथ लगातार संबंध बनाए रखे, जिससे यह योजना धरातल पर उतरने जा रही है।



