नैनीताल:- नैनीताल बैंक के प्रधान कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बैंक द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार लाल द्वारा महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धताओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे प्रयास न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि उनके परिवार और समाज के समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होते हैं।
बैंक द्वारा यह पहल महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम है, जिससे लाभार्थी महिलाएं स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।
इस अवसर पर बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री महेश कुमार गोयल सहित श्री कैलाश चंद्र पांडेय, श्री मनोज डालाकोटी, श्री एस.के. सिन्हा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नैनीताल बैंक भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।


