सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा ‘दो प्रमुख झीलों’ के मध्य सड़क डामरीकरण एवं पर्यटन दृष्टि से सौन्दर्यीकरण करने की माँग।

खबर शेयर करें

भीमताल/ नैनीताल:- सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने बताया कि भीमताल-नौकुचियाताल मुख्य पर्यटन मार्ग में जगह-जगह डामर उखड़ चुका है, पूरी सड़क पर जगह जगह धूल उड़ रही है, सड़क किनारे दोनों ओर झाड़ियों से सड़क की नालियां ढक रही है, नालियों में मिट्टी,पत्थर,रोड़ा,रेत भर रहा है, सड़क और नाली के बीच दोनों ओर मिट्टी धूल भरी पड़ी है गाड़ियों के टायर पड़ते ही पूरी सड़क पर धूल ही धूल उड़ रही है, ये धूल सड़क किनारे की दुकानों घरों के अंदर तक पहुंच रही है, कई बार विभाग को सड़क के दोनों इंटर लॉक टाइल्स लगवाने के कह दिया लेकिन इस ओर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है, ‘ यू टर्न’ ,हेयरपिन, तीव्र मोड़ों पर पर्यटन सुरक्षा एवं यातायात सुरक्षा हेतु भी विभागीय कार्यवाही शेष है, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने कहाँ पर्यटकों एवं यातायात सुविधा हेतु पीडब्ल्यूडी विभाग किलोमीटर 1 से लेकर किलोमीटर 6 तक शीघ्र डामरीकरण करे, किलोमीटर 3,4 में भी सड़क की उपरी भाग का डामर उखड़ चुका है, पूर्व में पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस सड़क के सौन्दर्यीकरण लिए केंद्र को प्रस्ताव भी भेजा था जिसमें बजट पास तक नहीं हुआ, विभाग पुनः पूरी 6 किलोमीटर सड़क सौन्दर्यीकरण हेतु पर्यटन सड़क निधि को बजट आवंटन हेतु प्रस्ताव भेजे ताकि पूरी सड़क का पर्यटन दृष्टि से डामरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण हो सके l

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के छात्र-छात्राओं ने 'एरीज' का शैक्षणिक भ्रमण किया।
Ad Ad Ad