कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन, विजयी प्रतिभागी इंटर कॉलेजिएट प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा डी.एस.बी.परिसर में शुक्रवार को छात्र छात्रों द्वारा फिजिकल एजुकेशन विभाग द्वारा आयोजित “वर्तमान शिक्षा प्रणाली युवा वर्ग के सुदृढ़ मानसिक स्वास्थ के विकास में सहायक है” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें दीपांशु पालीवाल ,साकेत बिष्ट ,कृष्ण चंद्र ,अर्णव त्रिपाठी ,नकुल सहदेव ने पक्ष एवं विपक्ष विचार प्रस्तुत किए। नकुल सहदेव एवं अर्णव त्रिपाठी विपक्ष एवं पक्ष में विजेता रहे जो शनिवार को डी.एस.बी. परिसर में होने वाली कुमाऊँ यूनिवर्सिटी की इंटर कॉलेजिएट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे । विद्याध्यक्ष प्रॉ. ललित तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया । निर्णायक प्रॉ.सुषमा टम्टा ,प्रॉ. नीलू लोध याल ,प्रॉफ ललित रहे । इस अवसर पर डॉ संतोष कुमार ,डॉ नवीन पांडे ,लता ,विशाल ,वसुंधरा उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त,दीपक रावत ने नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ भ्रमण कर कार्यों का निरिक्षण किया।
Ad Ad Ad