नैनीताल:-आयुक्त कुमाऊं मंडल / सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने महाशिवरात्रि के अवसर पर छोटा कैलाश में प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने कुमाऊं मंडल एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
आयुक्त श्री रावत ने कहा कि भगवान शिव आस्था, तप और लोककल्याण के प्रतीक हैं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटा कैलाश क्षेत्र में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं यह एक अद्भुत अलौकिक तीर्थ स्थल है।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुमाऊं आयुक्त ने सभी श्रद्धालुओं को बधाइ दी।





