ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता,राजस्थान से दबोचा गया साइबर फ्रॉड का शातिर वारंटी।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नैनीताल पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली हल्द्वानी और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री विजय मेहता व प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन, 8विकासखंडों से 23 छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और धरातलीय सूचनाओं के आधार पर दबिश देते हुए 6 अप्रैल को साइबर फ्रॉड से संबंधित वारंटी को थाना कामा, जिला डीग (राजस्थान) से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। अभियुक्त काफी समय से अपनी पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बच रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख चुनाव प्रक्रिया शुरू, नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ।

अभियुक्त का विवरण इमरान पुत्र रईस
निवासी: गदरवास, थाना खोह, जिला डीग, राजस्थान।
संबंधित वाद: फौ0 वाद संख्या- 2110/2021 व 2119/2021, धारा: 420, 120 बी आईपीसी व 66 आईटी एक्ट।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन संपन्न।

गिरफ्तारी टीम में शामिल:-
▫️उ0नि0 गौरव जोशी – प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी।
▫️कानि0 संतोष बिष्ट – चौकी मंगल पड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी।
▫️अपर उप निरीक्षक प्रेम नेगी–कोतवाली लालकुआं।
▫️कानि0 आनंद पुरी – कोतवाली लालकुआं।

Ad Ad Ad