नैनीताल:-नगर में सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से 70 वें दुर्गा पूजा महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शुभारंभ में विभिन्न स्कूलों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमें जूनियर हाईस्कूल, सेंट जॉन स्कूल, नैनी पब्लिक स्कूल एवं गोलजू समूह की टीमों ने अपनी प्रस्तुति दी।
विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों जिनमे पदम गोसाई टिहरी गढ़वाल, उत्तर प्रदेश मथुरा की टीम ,पंजाब की टीम, हरियाणा की टीम, राजस्थान की टीम,जम्मू कश्मीर की टीम द्वारा रंगारंग कार्यकम प्रस्तुत किए गए।
महोत्सव के दौरान स्टार नाइट कार्यक्रम में इंदर आर्या के गीतों पर खूब झूमे दर्शक इंदर आर्य ने अपने सुपरहिट गीतों में गोरखा पलटाना, गुलाबी शरारा, हे मधु, तेरो लहंगा ,कुर्ती तेरी लाल ,हीरा हाँ या ना / बोल हीरा सांवरी सांवरी मेरी माधुरी,AK 47 हाथ में, मॉडर्न कुमाऊं सहित अन्य गानों की प्रस्तुति दी। संचालन मीनाक्षी कीर्ति, हेमंत बिष्ट द्वारा किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, भास्कर बिष्ट, मंजू रौतेला, सुमन शाह ,कुसुमलता सनवाल, सहित दुर्गा पूजा कमेटी के सभी सदस्य से मौजूद रहे।










