प्रदीप अग्रवाल को ‘अमित शाह यूथ बिग्रेड’ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत, संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

खबर शेयर करें

गोरखपुर:-प्रदीप अग्रवाल को “अमित शाह यूथ बिग्रेड” का प्रदेश उपाध्यक्ष / प्रभारी – पश्चिमी (उत्तर प्रदेश) मनोनीत किया गया है। “अमित शाह यूथ बिग्रेड” के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस.के. शुक्ल द्वारा हस्ताक्षरित पत्र द्वारा सुचित किया गया एवं यह भी निर्देशित किया कि अपने प्रदेश उपाध्यक्ष / प्रभारी – पश्चिमी उत्तर प्रदेश” पद के दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे एवं समय- समय पर अपने कार्य गतिविधियों की सूचना से राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी अवगत कराने का कार्य करेंगे।”अमित शाह यूथ बिग्रेड” “प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश” के रूप में कार्य करते हुए माननीय अमित शाह जी के
नीतियों, विचारों एवं सिद्धान्तों एवं उनके द्वारा निरन्तर भारत के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों को पूरे भारत में जन-जन में पहुँचाने का कार्य करेंगे, जिससे देश का युवा वर्ग माननीय श्री अमित शाह जी के सिद्धान्तों एवं विचारों का अनुसरण कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में
अपना योगदान सुनिश्चित कर सकेंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आंचल दुग्ध डेयरी द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, मिलावटी दुग्ध उत्पादो का सेवन न करने की अपील।

श्री अग्रवाल के मनोनीत होने पर नगर में खुशी की लहर है, उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है।