भीमताल में समाज सेवी द्वारा पत्राचार के बाद जगा सिंचाई विभाग,झील की सफाई और सुरक्षा पर शुरू हुई विभागीय पहल।

खबर शेयर करें

भीमताल:- सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी द्वारा उठाई गई भीमताल झील की गाद मिट्टी निकासी और सुरक्षा की मांग पर सिंचाई विभाग ने कार्यवाही की है। बृजवासी द्वारा सिंचाई विभाग से पत्राचार करने के बाद, विभाग ने अपनी कार्यवाही से बृजवासी को अवगत कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर में "अरोमा कैंडल मेकिंग" पर कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से किया प्रतिभाग।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि भीमताल झील से मिट्टी, गाद और सिल्ट निकासी के लिए अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न फर्मों से दर आमंत्रण की गई है। दर आमंत्रण के पश्चात प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति और धन आवंटन के लिए प्रेषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  NRLM के उद्देश्यों को साकार करने में बैंकर्स का सहयोग अतुलनीय– शिल्पी पंत, परियोजना निदेशक।

इसके अलावा, झील के चारों ओर पर्यटन सुरक्षा दृष्टि से अच्छी रेलिंग लगाए जाने के लिए जिला योजना के अंतर्गत 12.55 लाख का प्राक्कलन तैयार कर जिला पर्यटन अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  करियर काउंसलिंग विषय पर प्रॉफ ललित तिवारी ने दिया व्याख्यान, विद्यार्थियों को करियर के लिए दिए कई टिप्स।
Ad Ad Ad