नैनीताल में ब्रिटिशकालीन भवन में भीषण अग्निकांड, भवन में रखा सामान जलकर राख।

खबर शेयर करें

नैनीताल | नैनीताल की ब्रिटिशकालीन भवनों में से एक आल्मा लॉज के निकट स्थित ग्लेनमोर भवन रविवार को आग की भेंट चढ़ गया।यह भवन ब्रिटिशकाल में 1880 में बताई गई है, यह भवन पूर्व में स्व. देवीदत्त जोशी के नाम पर बताया जा रहा है। इस भवन के एक हिस्से में कलक्ट्रेट से सेवानिवृत्त ललित मोहन तिवारी परिवार के साथ रहते थे जबकि एक हिस्से में अनिल जोशी (सेवानिवृत्त एरीज) रहा करते थे ,लेकिन वर्तमान में वे इस घर में नहीं थे ।श्री तिवारी आज ही बाहर से नैनीताल लौटे थे ,उनका परिवार सकुशल है । लेकिन भवन में रखा सामान जलकर राख हो गया है । फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची है लेकिन मकान का
अधिकांश हिस्सा लकड़ी का बना होने से आग में काबू नहीं पाया जा सका है ।

यह भी पढ़ें 👉  कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को 'फैलो ऑफ़ नेशनल एकेडमी' (एफएनए) अवार्ड, विज्ञान और शोध कार्य के लिए सम्मानित।
Ad Ad Ad