102 वे स्व चन्द्रलाल साह जन्मोत्सव नेचर वॉक सम्पन्न,स्कूली छात्र-छात्राओं ने जाना कुदरत का रहस्य,प्रकृति एवं पर्यावरण पर विविध जानकारी ली।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- सी आर एस टी इंटर कॉलेज नैनीताल द्वारा आयोजित नेचर वॉक का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य आलोक साह तथा उनकी पत्नी गीता साह द्वारा विद्यालय प्रांगण से फ्लेग ऑफ कर किया गया । शहर के विभिन्न विद्यालयों के 200 छात्र तथा छात्राओं ने प्रकृति के रहस्य जानने के साथ, साथ मोबाइल फोटोग्राफी की एवं यात्रा वृतांत के लिए नेचर वॉक के दौरान प्राप्त अनुभवो को डायरी में लिखा। प्रख्यात वनस्पतिशास्त्री एवं भारतीय वन्य जीव संस्थान, देहरादून के पूर्व निदेशक डॉ जी. एस रावत द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न वनस्पतियों की जानकारी तथा प्रकृति के विषय में बताया।
पद्मश्री अनूप साह द्वारा छात्रों को विविध पर्यावरणीय जानकारी दी गयी।
डॉ ललित तिवारी, डॉ नवीन पांडे, पर्यावरणविद विनोद पांडे ,प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण पर छात्रों को विविध जानकारी दी गयी।
एन. टी. एम. सी नैनीताल द्वारा आर्टिफिशियल वॉल पर सोमनाथ डे, संदीप सिंह, द्वारा वॉल क्लाइंबिंग का प्रदर्शन तथा हरीश बिष्ट द्वारा रैपलिंग का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ एस एस बिष्ट , शैलेंद्र चौधरी,पर्यावरणविद विनोद पांडे,प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे, बिशन सिंह मेहता, मनमोहन सिंह चिलवाल,
पुष्पा कार्की, डॉ लालित तिवारी, ईशा साह, डॉ अनिल बिष्ट, अ क्षोभ सिंह, अंजू जगाती, मनोज साह, प्रांजल साह, सिद्धार्थ साह, राजेश साह , डॉ नवीन पांडे, गणेश दत्त लोहनी, रितेश साह,पूनम दोहान.ललित सिंह जीना, आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफ़िक एरा भीमताल में विदेशी छात्रों को दी जायेगी भारतीय संस्कृति की शिक्षा, पारम्पारिक खेल के साथ भारतीय शास्त्रों,विद्याओं का ज्ञान।
Ad