नैनीताल में मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, महिला प्रशिक्षु एवं महिला स्टाफ को किया सम्मानित।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जनपद नैनीताल के आरसेटी कुंवरपुर में 25 फरवरी से संचालित 10 दिवसीय मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में जनपद नैनीताल के 28 सदस्यों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिनमे से 19 सदस्यों ने प्रशिक्षण पूर्ण किया।
इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि श्री मुकेश बेलवाल, सफल उद्यमी (बेलवाल भोग) ने प्रतिभागियों को 10 दिवसीय मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक समापन करने पर बधाई देते हुए उन्हें इस कार्य को अपने स्वरोजगार के रूप में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने अपने उत्पाद के लिए मार्केट बनाने के लिए मार्केटिंग तथा ब्रांडिंग पर ध्यान देने को कहा उन्होंने कहा शुरुआत के कुछ सालो में मार्केट बनाने के लिए अधिक परिश्रम तथा समय देना होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर हरीश सजवाण ने प्रशिक्षुओं को थ्योरी, प्रेक्टिकल, ऑयस्टर मशरुम उगाकर तथा बटन मशरुम के यूनिट का भ्रमण कराकर मशरुम उत्पादन के बारे में जानकारी दी। साथ ही आरसेटी के फैकल्टीज द्वारा सफल उद्यमी के गुण, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, सफल उद्यमी से वार्ता और विभिन्न खेलों के माध्यम से उद्यमशीलता के बारे में रूबरू कराया गया तथा बैंकिंग संबंधित जानकारियां भी प्रदान की गई। साथ में महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला प्रशिक्षु एवं महिला स्टाफ को सम्मानित किया गया ।
एन ए आर की असेसमेंट टीम देहरादून श्री जीवन सिंह भंडारी एवं प्रीति भंडारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन भी किया गया। संस्थान के निदेशक श्री अतुल कुमार पांडे द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण पश्चात प्रशिक्षणार्थियों निजी व्यवसाय व आय सृजन गतिविधियों के मार्गदर्शन हेतु संस्थान से 2 वर्ष तक नियमित संपर्क बनाए रखेंगे। साथ ही मार्च में संस्थान द्वारा प्रस्तावित सॉफ्ट टॉयज मेकिंग, पेपर कवर, लिफाफा, फाइल मेकिंग, ट्रेवल एवं टूरिस्ट गाइड, बांस और बेंत के उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रमो के बारे में सूचित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम करने हेतु 05946 – 266095 , 8477009546, 8630886903, 9756947425 संपर्क करे। इस मौके पर उपस्थित बड़ौदा आरसेटी के निदेशक श्री अतुल कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षक श्री नरेंद्र सिंह पिलख्वाल एवं एफएलसी काउंसलर श्री सुरेश बिष्ट ने सभी प्रशिक्षुओं को सफलता के प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नगर निकाय चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु फ्लैग मार्च, चैकिंग अभियान जारी।
Ad Ad Ad