भीमताल/ नैनीताल:- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट भीमताल नैनीताल द्वारा दिनांक ०९ मार्च से ११ मार्च २०२६ तक आयोजित विषय- प्राथमिक स्तर हेतु कुमाऊंनी भाषा माड्यूल निर्माण सम्बन्धी कार्यशाला हेतु विशेषज्ञ/ सन्दर्भ दाता के लिए रंगकर्मी व साहित्यकार बृजमोहन जोशी को आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है।
इससे पूर्व भी बृजमोहन जोशी द्वारा लेखन कार्य के क्षेत्र में २०११ में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद द्वारा आयोजित गुरु शिष्य परंपरा हेतु विषय निर्धारित करने के सम्बन्ध में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली हेतु विशेषज्ञ के रूप में ” उत्तर मध्य क्षेत्र लोकाचार” विषय पर लेखन कार्य किया जा चुका चुका हैं। जोशी पिछले ५२ वर्षों से समय-समय पर कुमाऊं अंचल की लोक संस्कृति के विविध आयामों की जानकारी कार्यशालाओं के माध्यम से युवाओं को देते आ रहे हैं।
जोशी रंग कर्मी हैं,लोक कलाकार हैं,लोक चित्रकार हैं, साहित्यकार हैं, तथा ख्याति प्राप्त छायाकार भी है।
जोशी नैनीताल में वर्ष १९९६ से ” नव वर्ष मिलन समारोह” के तहत पारम्परिक लोक संस्था परम्परा द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह में वर्ष २००४ से अब तक एक लिखित दस्तावेज के रूप में ” परम्परा” नामक बारह वार्षिक विशेषांकों का संकलन व प्रकाशन कर चुके हैं।
इसके साथ साथ पिछले कई वर्षों से कई पत्र-पत्रिकाओं में जैसे -दिल्ली – उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद द्वारा सम्पादित पत्रिका ” आकृतियां वर्ष १९९३ तथा वर्ष १९९६ में” ऊषा अभिलाषा। नैनीताल में – शरदोत्सव स्मारिका,शरद नंदा, बरेली- उतरायणी पत्रिका, नैनीताल -नन्दा देवी स्मारिका वर्ष २००१ में सम्पादन,
२००२ में सह सम्पादन तथा आलेख, नैनीताल” सीडा ” पत्रिका का सम्पादन,अल्मोड़ा- ” पुरवासी ” वार्षिक पत्रिका, हल्द्वानी – ” अरुणोदय पत्रिका” प्रयागराज -उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा सम्पादित पत्रिका” कला बसुधा” तृतीय अंक वर्ष २०२३। लखनऊ – वर्ष २०२५ ” कला बसुधा” प्रदर्शन कलाओं की त्रैमासिक पत्रिका उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा सरस्वती सम्मान प्राप्त पत्रिका तथा जोशी द्वारा समय समय पर विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में आलेख।




