अल्मोड़ा में दो दिवसीय होली महोत्सव का हुआ समापन,शोभा यात्रा व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में श्री मां नन्दा सुनन्दा भवाली का दल रहा प्रथम।

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा:-होली महोत्सव के आज दूसरे दिन महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा द्वारा आयोजित 36 वें दो दिवसीय होली महोत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ पलटन बाजार स्थित सिद्ध नौला मन्दिर से हुआ।इस शोभायात्रा का उद्घाटन दायित्व धारी गंगा बिष्ट व प्रधानाचार्या विनीता शेखर द्वारा किया गया।सांस्कृतिक जुलूस/झांकी में महिलाओं ने बिखेरे लोक संस्कृति के विविध रंग।पलटन बाजार से होती हुई यह शोभायात्रा अल्मोड़ा बाजार से होते हुए मल्ला महल पहुंच कर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में 17 दलों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस शोभायात्रा को देखने के लिए जगह जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उसके बाद मल्ला महल में देर रात्रि तक सांस्कृतिक गायन वादन नृत्य और स्वांग की प्रतियोगिता चली। इस बीच प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द जोशी,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,रवि रौतेला ने अपने विचार रखे।महापौर नगर निगम,गणमान्य व्यक्तियों में हेम चंद्र जोशी, मनोज वर्मा,रवि रौतेला,तारा चंद जोशी, प्रताप सिंह,जया साह हेम जोशी,व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह,विपीन बिष्ट,पूनम पालिवाल,अध्यक्ष अजय वर्मा, त्रिलोक लटवाल,अखिलेश थापा,मनमोहन चौधरी तथा महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल,मीता उपाध्याय व सभी सदस्यों तथा मुख्यअतिथि,विशिष्ट अतिथियों,गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।‌
इस अवसर पर महिला कल्याण संस्था परिवार की समस्त महिलाओं के द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका व टोपी पहनाकर होली के पावन पर्व की बधाई दी गयी।
आज द्वितीय दिवस की इस 36 वीं होली गायन, वादन, नृत्य और स्वांग प्रतियोगिता में स्थानीय महिलाओं के साथ साथ नैनीताल,भवाली, बागेश्वर, रानीखेत ,हल्द्वानी की 10 संस्थाओं – (कला सांस्कृतिक ग्रुप अल्मोड़ा, कुमाऊंनी सांस्कृतिक स्यूनराकोट,त्रिपुरा सुंदरी महिला समिति,कोकिला महिला मां दुर्गा समिति दुगाल खोला,दीपालय समूह,दुगालखोला )अल्मोड़ा ने प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों के द्वारा होली गायन वादन नृत्य के साथ साथ एक से एक सुंदर हास्य व्यंग, शिक्षा प्रद स्वांग का मंचन कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया सभी प्रतिभागी महिलाओं की प्रस्तुति बहुत ही उत्कृष्ट थी। आज की इस सांस्कृतिक होली प्रतियोगिता के निर्णायकों में थे नैनीताल से रंगकर्मी बृजमोहन जोशी,अल्मोड़ा से डा.इला साह, प्रकाश बिष्ट,राजेंद्र तिवारी तथा सांस्कृतिक शोभायात्रा/ जुलूस के निर्णायक थे नारायण सिंह थापा, डॉ.ललित मोहन जोशी, ललित मोहन बिष्ट ,नीमा आर्या।
इस वर्ष की इस होली महोत्सव की सांस्कृतिक शोभा यात्रा का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया श्री मां नन्दा सुनन्दा भवाली ने, द्वितीय पुरस्कार नैनी महिला जागृति दल नैनीताल, तृतीय पुरस्कार मां दुर्गा समिति दुगाल खोला,चतुर्थ पुरुस्कार दीपालय समूह दुगाल खोला ने तथा सांस्कृतिक गायन वादन नृत्य और स्वांग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया श्री मां नन्दा सुनन्दा दल भवाली ने, द्वितीय पुरस्कार कुमाऊं सांस्कृतिक टीम स्यूनराकोट, तृतीय पुरस्कार कला सांस्कृतिक ग्रुप अल्मोड़ा ने प्राप्त किया।सभी प्रतिभागियों को आयोजकों द्वारा पुरुस्कृत किया गया। महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल जी ने तथा उनकी संस्था के सभी पदाधिकारीयों व सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आज के इस होली महोत्सव प्रतियोगिता का संचालन मीता उपाध्याय तथा पुष्पा सती के द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय का 20वाँ दीक्षांत समारोह सम्पन्न,भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए।

Ad Ad Ad