तेजस तिवारी ने कम उम्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- शहर के प्रतिभावान एवं होनहार दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 के बाल शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपना नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। उन्हें यह सम्मान सबसे कम उम्र में फीड रेटेड शतरंज खिलाड़ी बनने के लिए प्रदान किया गया है।
तेजस ने जून 2023 में मात्र 5 वर्ष, 5 महीने और 7 दिन की
आयु में यह कीर्तिमान स्थापित किया था । इस उपलब्धि के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स द्वारा प्रमाणपत्र जून 2024 में जारी किया गया, जबकि यह उन्हें अप्रैल 2026 में प्राप्त हुआ। प्रमाण पत्र मिलने के साथ ही इस उपलब्धि की औपचारिक पुष्टि हो गई है।
तेजस तिवारी ने महज 3.5 वर्ष की आयु से शतरंज खेलना शुरू किया था और कम समय में ही अपनी प्रतिभा का लोहा
मनवाया। उन्होंने देश-विदेश के कई मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है।
इससे पहले भी तेजस को वर्ष 2024 में गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़े एक शतरंज टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए प्रमाणपत्र मिल चुका है, जो उनकी लगातार बढ़ती उपलब्धियों का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्विद्यालय में दो दिन का प्रतिकर अवकाश घोषित।

तेजस तिवारी और अपनी लगन व मेहनत के बल पर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हैं।

Ad Ad Ad