शर्मनाक:- नैनीताल घूमने आयी युवती के साथ टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास,आरोपित चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- सरोवर नगरी में गुरुवार को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई हैं जिसमें प्रकृति प्रेमी महिला पर्यटक के साथ टैक्सी चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया, महिला ने सारी रात जंगल में छिप कर अपनी रक्षा की।

दिल्ली से नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य एवं शांतिपूर्ण वातावरण का आनंद लेने आई प्राकृतिक प्रेमी युवती ने बताया कि हल्द्वानी से टैक्सी किराये पर लेकर रात्रि 12 बजे के करीब टैक्सी में अकेली नैनीताल आ रही थी। इस दौरान नैनीताल से लगभग 12 किलोमीटर पहले बल्दियाखान के पास से नशे में लग रहे चालक ने वाहन को मुख्य मार्ग से हटाकर पटवाडांगर की ओर जाने वाली सड़क पर और वहां से आड़ूखान जाने वाले संकरे मार्ग पर ले जाने लगा, उसे बिल्कुल भी अंदाजा भी नहीं था कि जिस टैक्सी ड्राइवर पर वह भरोसा कर रही है, उसके इरादे गलत हैं। उसे उम्मीद थी कि पहाड़ों की शांति और लोगों की सादगी उसे सुकून देगी, लेकिन रास्ते में जो हुआ उसने उसे अंदर तक झकझोर दिया। युवती ने भावुक होकर बताया कि उसके प्रकृति प्रेम के कारण उसे लगता है कि उसी प्रकृति ने अपनी गोद में छिपाकर उस हैवान से बचा लिया। सुबह किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह बल्दियाखान क्षेत्र में आड़ूखान निवासी महिला के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
थाना प्रभारी मनोज नयाल ने बताया कि टैक्सी का नंबर का पता लगा लिया गया है और हल्द्वानी निवासी आरोपित चालक के विरुद्ध मोबाइल लूटने, अपहरण करने व दुष्कर्म का प्रयास करने की धाराओं भारतीय न्याय संहिता की धारा-64, धारा-137, धारा-309(6) में अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम हेतु विज्ञान वर्ग की एक महत्पूर्ण बैठक।

Ad Ad Ad