रूड़की में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना के साथ व्यक्तित्व विकास।

खबर शेयर करें

रुड़की:- स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रुड़की द्वारा ग्राम मतलबपुर में 24 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का शुभारंभ मंगलवार को बड़े उत्साह एवं गरिमामय रूप में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम मतलबपुर के पूर्व प्रधान डॉ. जयपाल सैनी एवं लिथू प्रेस के सेवानिवृत्त फोरमैन श्री सुरेश सैनी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने की तथा उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक श्री अरविंद सैनी भी उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम अधिकारी श्री सुनील कुमार ने शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे12वी इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ , स्कूली बच्चों के मध्य शुरू हुआ शह और मात का खेल।

उन्होंने बताया कि शिविर के प्रत्येक दिन की शुरुआत प्रातःकालीन योग एवं व्यायाम से की जाएगी, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित होगा। इसके पश्चात लक्ष्यगीत एवं NSS गीत के माध्यम से स्वयं सेवकों में ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया जाएगा। शिविर के दौरान पर्यावरण संरक्षण, ग्राम स्वच्छता, जल संरक्षण, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा सामुदायिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न गतिविधियाँ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन बौद्धिक सत्र भी आयोजित होंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम में श्रमदान, स्वच्छता अभियान, रैलियाँ एवं अन्य सामाजिक गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट द्वारा जमरानी बांध परियोजना एवं टनल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
Ad Ad Ad