भवाली/नैनीताल:-अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के चलते पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी नैनीताल/भवाली श्री रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली श्री प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को चेकिंग के दौरान पहाड़ी रसोई रामगढ़ मुक्तेश्वर रोड से अभियुक्त निवासी ग्राम हरतोला थाना भवाली जनपद नैनीताल को 52 पव्वे अवैध मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली भवाली में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम में उoनिoगुलाब सिंह कम्बोज चौकी प्रभारी रामगढ़ एवं काo तारा कम्बोज शामिल रहे।


