नैनीताल में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित, भाजपा विधायक व साथियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की माँग।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में आज उपजिलाधिकारी, नैनीताल के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को प्राथमिक शिक्षक निदेशक के साथ अभद्रता मामले पर भाजपा विधायक व साथियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मॉलरोड में पुरानी लकड़ियों के गोदाम में लगी आग।

प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर भाजपा विधायक उमेश शर्मा एवं उनके साथियों द्वारा शिक्षा निदेशालय, देहरादून में प्राथमिक शिक्षक निदेशक के साथ अभद्रता, मारपीट एवं जानलेवा हमला करने के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी,नैनीताल के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को भाजपा विधायक व साथियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद डा.महेंद्र सिंह पाल,नगर उपाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा, नगर महामंत्री कैलाश सिंह अधिकारी,व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल,जिलाध्यक्ष NSUI शार्दूल नेगी, जिलाध्यक्ष यूथ सेवादल कमल जोशी, जिलाध्यक्ष सोशियल मीडिया विभाग दीपक महरा,कृपाल सिंह रौतेला,महेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, बंटू आर्य आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री प्रोoएच.सी.वर्मा का शैक्षणिक कार्यक्रम संपन्न,भौतिकी विभाग में अनेक शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित, विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1100 विद्यार्थी सम्मिलित।
Ad Ad Ad