नैनीताल में जिला प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी, गैस की डोर टू डोर सप्लाई फेल,उपभोक्ता घर पर करते रहे इन्तजार…….

खबर शेयर करें

नैनीताल:- सरोवर नगरी में गैस उपभोक्ताओं को जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद भी स्पॉट पर जाकर लंबी कतार के बाद गैस मिल रही हैं। सीनियर सिटीजन उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें घर पर गैस नही मिल पा रही हैं जिसका ना ही जिला प्रशासन और ना ही वितरण एजेंसी संज्ञान ले रही है।

ज्ञात हो कि मुख्य सचिव उत्तराखंड के अपने निर्देशों में कहा है कि एलपीजी गैस की होम डिलीवरी कराएं आवश्यक मांग के अनुरूप व्यवसायिक सिलेंडरों की भी आपूर्ति समय पर हो जिसके बावजूद नगर में प्रत्येक स्पॉट पर काफी भीड़ हो रही हैं और वितरक अपनी मनमर्जी से वितरण कर रहे हैं।बस स्टैंड, बी डी पांडेय, धर्मशाला, आदि सभी जगह स्पॉट नियमित रूप से लग रहे हैं और वितरक अपनी मनमर्जी से स्पॉट से सिलेंडर बाँट कर चले जा रहे है। गैस वितरण एजेंसी द्वारा डोर-टू-डोर का जो भ्रम जाल उपभोक्ताओं के लिए बनाया है उसमें एक आम उपभोक्ता जो अपनी ऑनलाइन गैस बुक करा के गैस का घर आने का इंतजार कर रहा है वो इंतजार में ही रह जा रहा है, इस पूरे मनमर्जी के खेल में नगर के वृद्ध उपभोक्ता जो स्पॉट पर जाने या खडे होने में असमर्थ है और डोर-टू-डोर सप्लाई पर निर्भर है के लिए बडी समस्या उत्पन्न हो गई है, यही परेशानी कामकाजी लोगों के लिए भी उत्पन्न हो रही हैं,जिसके लिए अब उपभोक्ता को एक निजी मजदूर द्वारा स्पॉट से गैस सिलेंडर मंगवाना पड रहा हैं जिसका मजदूरी पर अतिरिक्त व्यय करना पडता हैं, जिसका प्रतिदाय न तो गैस एजेंसी न ही संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जाता है जबकि गैस सिलेंडर भुगतान में डिलीवर की राशि जुडी रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को न्याय दिलाने के लिए बार एसोसिएशन नैनीताल ने बनाया छह अधिवक्ताओं का पैनल, जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग।

हर स्पॉट से डोर-टू-डोर सप्लाई न हो पाने की शिकायते लगातार सामने आ रही हैं स्टोन्ले निवासी हरीश नयाल ने बताया कि उन्को पिछले तीन हफ्तों से सिलेंडर नही मिल पा रहा पहले वो होम डिलीवरी का इंतजार करते रहे पिछले हफ्ते लाइन पर लगे रहे इस बार भी लाइन पर लेकिन गैस नहीं मिली जबकि इस बार वो खाली सिलेंडर भी साथ लाये लेकिन उन्हे आनलाईन बुकिंग पर गैस नही दी। मेविला निवासी अधिवक्ता सोहन तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी गैस घर पर नहीं आ रही हैं और ना ही ऑफिस में कोई फोन उठा रहा है बार बार शिकायत दर्ज कराने पर भी कोई फायदा नहीं है गैस एजेंसी के इंचार्ज फोन नहीं उठा रहे जो की सही संकेत नही है। नगर के वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध नागरिक प्रभु नाथ जी का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग ना हो पाने पर उन्होने गैस आफिस जाकर लंबी कतार मे जाकर बुकिंग कराई लेकिन उसके बाद भी सिलेंडर नही मिला न ही घर पर ना ही स्पॉट पर। सात नंबर निवासी मदन मोहन द्वारा बताया गया कि उन्के परिवार के सदस्यों ने सुबह 6 बजे जाकर स्पॉट पर नम्बर लगाया तब कहीं तीन हफ्ते में गैस मिली नहीं तो वो घर पर डिलीवरी का इंतजार करते रहते। नया बाजार निवासी अमरजीत ने भी बताया की ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी उन्हें अभी तक गैस नहीं मिली है।जगह-जगह से स्पॉट पर आए कर्मचारियों द्वारा अभद्रता पूर्ण व्यव्हार की घटनाएँ सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात,आपदा प्रभावित क्षेत्रों सहित प्राधिकरणों क्षेत्रों के लिए मांगी राहत।

इस सम्बंध में जब लेखनी डेस्क द्वारा पर्वत गैस एजेंसी के प्रबंधक से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल नंबर व्यस्त रहा। गैस न मिलने से आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि आम जनता को इस परेशानी से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इण्टर नेशनल स्कूल, भीमताल में इण्टर हाऊस सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित।
Ad Ad Ad