नैनीताल में सुचारू होगी डोर-टू-डोर गैस सप्लाई,20 तारीख की ऑनलाइन बुकिंग को वरीयता,स्पॉट पर लगने वाली भीड़ पर रोक।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर में विगत दिनो में गैस सिलेंडर वितरण बाधित होने से उपभोक्ताओं में गैस सप्लाई को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, प्लांट से आपूर्ति ना हो पाने के कारण नगर में वितरण नहीं हो पाया, परंतु सोमवार को प्लांट द्वारा नगर के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय मे शोधार्थियों द्वारा शोध परियोजनाओं का सफलतापूर्वक प्रस्तुतीकरण।

नगर की वितरण संस्था पर्वत गैस एजेंसी की प्रबंधक अंकिता पांडे ने बताया कि सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा। ये वितरण 20 मार्च तक की गई बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को वरीयता से किया जाएगा।
नगर में बी.डी.पांडे क्षेत्र में 65 सिलेंडर, धर्मशाला क्षेत्र में 50, स्टाफ हाउस में 50, स्टोनले कंपाउंड ( बस्ती क्षेत्र) में 50 सिलेंडर, हाई कोर्ट क्षेत्र में 35 सिलेंडर और गैरीखेत/ पॉलीटेक्निक क्षेत्र में 15 सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी।
उन्होने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वो वितरण की व्यवस्था जनता की सुविधा के लिए नियमित रूप से रहेगी, लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है बुकिंग के अनुसार सबको गैस पहुंचाई जाएगी, भीड़ की वजह से नगर के बुजुर्ग लोगों तक गैस पहुंचाने में परेशानी हो रही हैं अतः जनता से अपील है कि संयम बनाए और सहयोग करे।

यह भी पढ़ें 👉  विद्या सेतु 2025:- रुद्रपुर में 'कार्यस्थल मे लिंग कोटा आवश्यकता या भेदभाव" विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता।
Ad Ad Ad